जामटा टी-पॉइंट से प्रवेश निषेध, पार्किंग से वॉकिंग डिस्टेंस से स्टेडियम तक प्रवेश
21 जनवरी 2026 को जामटा स्टेडियम में भारत-न्यूज़ीलैंड का टी-20 मैच शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक खेला जाएगा। इस दौरान स्टेडियम जाने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। नागपुर शहर की तरफ से आने वाले वाहन एनसीआई कटिंग से राइट टर्न लेकर मौली नगरी के पास लेफ्ट टर्न करेंगे। इस मार्ग पर डी1 से डी5 और ए-बी पार्किंग जैसे फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर के लिए निर्धारित पार्किंग स्पॉट्स बनाए गए हैं।
जामटा टी-पॉइंट से कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा, क्योंकि वहां अक्सर भारी कंजेशन होता है। अगर कोई वाहन एनसीआई कटिंग से राइट टर्न नहीं लेता, तो बेलास कटिंग के पास अल्ट्राटेक में बड़ी पार्किंग उपलब्ध है। वहां से फीडर बस सेवा स्टेडियम तक उपलब्ध रहेगी। वर्धा, बुट्टी बोरी और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोग ब्रह्मकुमारी पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं।
स्कूल बसों और VCA मेंबर्स के लिए एनसीआई कटिंग से आगे यू-टर्न लेकर गेट नंबर 13 के पास पार्किंग सुविधा उपलब्ध रहेगी।
साथ ही जड़ वाहनों के लिए डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। नागपुर से वर्धा की तरफ जाने वाली जड़ वाहनों को मुंडले कटिंग से डायवर्ट किया जाएगा, और हैदराबाद, छत्रपति चौक, डोंगरगांव के मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा। खापरी और डोंगरगांव के पुल और मेट्रो निर्माण कार्य के कारण मार्ग को चौड़ा किया जाएगा, ताकि मैच देखने आने वाले दर्शकों को कोई समस्या न हो।









