मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जिससे निवेशकों को करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
कारोबार के अंत में बीएसई (BSE) सेंसेक्स 961 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई (NSE) निफ्टी 317.90 अंक या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,178 के स्तर पर आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली का माहौल रहा, जिसमें मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1.10 प्रतिशत तक टूट गए। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 0.02 प्रतिशत कमजोर होकर 90.98 के स्तर पर पहुँच गया, जिससे विदेशी मुद्रा बाजार में भी दबाव दिखा।
शेयर बाजार में कल यानी, 26 फरवरी को फ्लैट (सपाट) कारोबार रहा। सेंसेक्स 27 अंक गिरकर 82,249 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 14 अंकों की गिरावट रही और यह 25,497 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में फार्मा और सरकारी बैंक के शेयरों में तेजी रही।








