अमरावती:टीईटी अनिवार्यता और संच मान्यता के विरोध में अमरावती जिलाधिकारी कार्यालय के सामने शिक्षक मोर्चा निकालने का निर्णय था, लेकिन राज्य सरकार ने परमिशन अस्वीकार कर दी।शिक्षक नेता और पूर्व विधायक श्रीकांत देशपांडे ने सरकार के इस निर्णय की कड़ी आलोचना की। उनके अनुसार, सरकार ने आचार संहिता का हवाला देकर मोर्चा रोक दिया, जो कि लोकतंत्र में दबाव डालने जैसा है.
निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया कि जिन जगहों पर नगर परिषद,नगर पंचायत चुनाव हो रहे हैं, वहां आचार संहिता लागू है, इसलिए मोर्चा नहीं निकाला जा सकता। श्रीकांत देशपांडे ने कहा,यह लोकतंत्र और शिक्षा व्यवस्था में किए गए शिक्षक उत्पीड़न के समान है। बावजूद इसके, हम अमरावती जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सरकार के विरोध में एकजुट होंगे। आखिर में शिक्षक मोर्चा तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।











