सोशल मीडिया पर मिल रही थीं धमकियाँ,पुलिस कार्रवाई पर उठाये सवाल
जालना:जालना में धनगर समाज के नेता दीपक बोऱ्हाडे की चारपहिया गाड़ी आधी रात को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। दीपक बोऱ्हाडे ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटील दानवे के कार्यकर्ताओं ने किया हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया के जरिए धमकियाँ भी मिल रही थीं।
जालना जिले के दरेगांव में धनगर समाज के नेता दीपक बोऱ्हाडे की कार को निशाना बनाते हुए अज्ञात लोगों ने आधी रात के समय गाड़ी तोड़ दी।
दीपक बोऱ्हाडे के अनुसार, गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी और उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। बोऱ्हाडे ने आरोप लगाया है कि गाड़ी तोड़ने के पीछे भाजपा नेता रावसाहेब पाटील दानवे के कार्यकर्ताओं का हाथ है। उनका कहना है कि पिछले दो से तीन दिनों से एक कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर उन्हें धमकियाँ भी दे रहा था। घटना के बाद दीपक बोऱ्हाडे ने दानवे पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है कि अब पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करेगी ये देखने लायक होगा।











