कल्याण:कल्याण के शील रोड स्थित बैल बाजार चौक में मेट्रो के भूमिगत निर्माण कार्य के दौरान आज अचानक पानी सप्लाई की मुख्य लाइन फट गई। बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर फैलने से यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया और मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। सुबह के पीक आवर में हुई इस खराबी के कारण क्षेत्र में भीषण जाम देखने को मिला। मनपा और मेट्रो प्रशासन ने तुरंत पंपिंग और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है तथा यातायात सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।












