महाराष्ट्र के नागपुर में 9 अप्रैल 2026 को विश्व नवकार दिवस के अवसर पर भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन (JITO) नागपुर चैप्टर की ओर से किया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
इस विशेष अवसर पर “Navkar Ke Dhurandhar Quiz & Reel Competition” का आयोजन भी किया जाएगा, जो खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 7:45 बजे से 9:45 बजे तक राजवाड़ा पैलेस में आयोजित होगा।
इस आयोजन की खास बात यह है कि यह केवल नागपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विश्व के 108 देशों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य “One World One Chant Together for Peace” के संदेश को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का वर्चुअल संबोधन होगा, जो विज्ञान भवन, नई दिल्ली से जुड़कर देश और दुनिया भर के लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा, जो शांति, सद्भावना और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक माना जाता है। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।
कार्यक्रम का नेतृत्व JITO नागपुर चैप्टर के पदाधिकारियों — अनिल पारख, राजन ढट्टा, अजय संचेती, उज्ज्वल पगारिया सहित अन्य प्रमुख सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस वैश्विक आध्यात्मिक अभियान का हिस्सा बनें। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।










