जनता की लीडरशिप का समय – गौरखेडे
नागपुर:जनता की आवाज उठाने और जनता में बदलाव लाने के लिए यश गौरखेडे के नेतृत्व में जनबदलाव पार्टी का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि इस देश को कांग्रेस ने चलाया, भाजपा ने चलाया, लेकिन जनता की लीडरशिप कभी दिखाई नहीं दी। इसीलिए यह पार्टी बनाई गई है ताकि जनता का इसमें सबसे बड़ा हिस्सा हो। साथ ही उन्होंने कहा इस बार राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, इस बार जनता का बेटा राजा बनेगा।”









