लोकवाहिनी, संवाददाता:थराद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जहाँ दुनिया युद्ध, अशांति और ईंधन की बढ़ती कीमतों का सामना कर रही है, वहीं भारत ने अपनी मजबूत विदेशी नीति और अपने लोगों की एकजुटता के कारण इस स्थिति का मुकाबला प्रभावी ढंग से किया है। मोदी ने कांग्रेस पर लोगों में दहशत फैलाने का आरोप लगाया ताकि लोग पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतार लगा सकें। उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी की तुलना ‘राजनीतिक गिद्धों’ से करते हुए कहा कि वह (पश्चिम एशिया युद्ध से उत्पन्न) स्थिति का राजनीतिक फायदा उठाने की फिराक में है।
मोदी ने गुजरात के वाव थराद जिले के नानी गाँव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ऐसे समय में जब दुनिया युद्ध, अशांति और बढ़ती ईंधन कीमतों से जूझ रही है, भारत ने अपनी मजबूत विदेशी नीति और अपने लोगों की एकजुटता के कारण स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला है।” उन्होंने कहा कि कुछ दल, विशेषकर कांग्रेस, राष्ट्रीय एकता का समर्थन करने के बजाय दहशत और भय फैलाकर स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी ने कहा, “आज कांग्रेस लोगों को उकसाने में व्यस्त है। राजनीतिक गिद्धों की तरह, यह (कांग्रेस) स्थिति के बिगड़ने की प्रतीक्षा कर रही है ताकि इसका फायदा उठाकर राजनीतिक बढ़त हासिल की जा सके।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को 20 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी है। (पेज 6 पर)








