लोकवाहिनी, संवाददाता:मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद हादसे को लेकर लगातार नए दावे किए जा रहे हैं। अजित के भतीजे रोहित पवार पिछले कई दिनों से हादसे के पीछे साजिश को लेकर कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं और अब नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक अमोल मिटकरी ने पार्टी के मुखिया अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर सवाल खड़े किए।
उन्होंने पूछा कि क्या पवार का मर्डर उसी तरह हुआ जैसे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) ने राजीव गांधी का मर्डर किया था? क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? उन्होंने अकोला जिले में आयोजित शिव जयंती कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि अगर कपूर की पत्नी कह रही हैं कि वह जिंदा हैं, तो क्या सुमित कपूर सच में प्लेन क्रैश में मारे गए थे या जिंदा हैं? (पेज 6 पर)








