पिराची कुरोली गांव में दहशत, किसानों ने वन विभाग से की मांग
उजनी बांध से छोड़े जा रहे पानी के साथ शहर की ओर बढ़ने की आशंका
वारकरियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट
पंढरपुर:महाराष्ट्र के पंढरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंद्रभागा नदी में करीब 20 फीट लंबा विशाल मगरमच्छ देखे जाने से इलाके में दहशत फैल गई है।
पिराची कुरोली गांव के पास नदी के पात्र में एक बड़ा मगरमच्छ घूमता नजर आया। खेतों में काम करने जा रहे किसानों ने सबसे पहले इसे देखा और तुरंत गांव में सूचना दी।
इस समय उजनी बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों को डर है कि पानी के बहाव के साथ मगर पंढरपुर शहर की ओर बढ़ सकती है, जिससे वारकरियों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है।किसानों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि कोई हादसा न हो।
फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। देखना होगा कि वन विभाग कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।








