गोंदिया, संवाददाता: ज़िले में कुष्ठरोग से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने और समय पर रोगियों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 17 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक व्यापक कुष्ठरोग पहचान अभियान चलाया जाएगा।
कलेक्टरेट में आयोजित समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी प्रजीत नायर ने नागरिकों से बिना किसी संकोच स्वास्थ्य जाँच करवाने की अपील की। बैठक में ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हार, डॉ. विनोद चव्हाण, डॉ. तृप्ति कटरे और डॉ. महेंद्र धनविजय उपस्थित थे।








