महिला और बाल कल्याण विभाग की जांच में खुली फर्जी लाडकी बहिनों की पोल
सरकारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने उठाया योजना का फायदा
महिला सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ़ लिया जाएगा ‘डिसिप्लिनरी एक्शन’
महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहिन योजना’ बारे में अब एक बहुत ज़रूरी खबर सामने आ रही है.बताया जा रहा है की लाडकी बहिन योजना का गलत तरीके से फ़ायदा उठाने वाली सरकारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ़ ‘डिसिप्लिनरी एक्शन’ लिया जाएगा. उन्होंने अब तक जो पैसे लिए हैं, उन्हें भी ‘रिकवर’ किया जाएगा.खास बात यह है कि इन महिला कर्मचारियों की अगली ‘सैलरी’ भी रोके जाने की भी संभावना है.
दरअसल ‘लाडकी बहिन योजना’के E-KYC में कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं .महिला और बाल कल्याण विभाग की जांच के मुताबिक पांच हज़ार सरकारी कर्मचारियों और तीन हज़ार टीचर, पुलिस और दूसरे ‘डिपार्टमेंट’ के कर्मचारियों ने इस स्कीम का फ़ायदा उठाया है.इस खुलासे के बाद सरकार सख्त कार्यवाही करने जा रही है .जानकारी के अनुसार अब तक कुल 20 करोड़ में से 1.3 करोड़ महिलाओं ने अपना e-KYC पूरा कर लिया है और सरकार की सख्ती के बाद ‘फर्जी बहनों के मन में डर समाया हुआ है .












