नांदेड़ में भारतीय नरहरि सेना का विरोध
नांदेड:मालेगांव तालुका के डोंगराले में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात से से पूरा महाराष्ट्र हिल गया है। भारतीय नरहरि सेना और सुवर्णकार समाज ने इस अमानवीय कृत्य का कड़ा विरोध करते हुए आज नांदेड़ ज़िला कलेक्टरेट के सामने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों की मांग साफ़ है। जनता और संगठन इस बात पर अड़े हैं कि दुष्कर्म के हर मामले में आरोपियों को तुरंत मौत की सज़ा मिलनी चाहिए, नहीं तो पुलिस एनकाउंटर करे। इस दिल दहला देने वाली घटना से नागरिकों में गुस्से की लहर दौड़ गई है, और दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग तेज़ होती जा रही है।











