लोकवाहिनी, संवाददाता धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार को 47 लाख रुपये के ईनामी नौ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अमरेश मिश्रा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली ओडिशा के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा संभाग के अंतर्गत आने वाली माओवादी कमेटी की नगरी और सीतानदी एरिया कमेटी तथा ‘मैनपुर लोकल गोरिल्ला स्क्वाड’ (LGS) से संबंधित हैं, जिनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं।
माओवादियों ने यहाँ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया और खोखली माओवादी विचारधारा पर निराशा व्यक्त की तथा वन जीवन (जंगल के जीवन) की कठिनाइयों का भी उल्लेख किया।
मिश्रा ने बताया कि माओवादी राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में से सीतानदी एरिया कमेटी की सचिव ज्योति उर्फ जनी (28) और संभागीय समिति सदस्य उषा उर्फ बलम्मा (45) पर आठ-आठ लाख रुपये का ईनाम था।
मिश्रा ने बताया कि छह अन्य नक्सलियों—रामदास मरकाम (30), बोनी उर्फ उमा (25), निरंजन उर्फ पोडिया (25), सिद्धू उर्फ सोमादी (25), रीना उर्फ चिरो (25) और प्रमिला उर्फ सन्नी (25) पर पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम था, जबकि लक्ष्मी पूनम (18) पर एक लाख रुपये का इनाम था। (पेज 6 पर)












