समारोह 14 मार्च को शाम 6 बजे उदयनगर चौक, मानेवाडा रिंग रोड, नागपुर में होगा
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई गणमान्य अतिथि होंगे उपस्थित
नागपुर में आपला माणूस फाउंडेशन इस वर्ष पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महोत्सव 2026 का आयोजन बड़े उत्साह और भव्यता के साथ कर रहा है। यह कार्यक्रम 14 मार्च को शाम 6 बजे उदयनगर चौक, मानेवाडा रिंग रोड, नागपुर में आयोजित होगा। पत्रकार परिषद में फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यों और आगामी महोत्सव की जानकारी साझा की गई।
आपला माणूस फाउंडेशन पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न सामाजिक उपक्रमों में सक्रिय रहा है। फाउंडेशन ने प्रभाग क्रमांक 34 में पार्षदों का भव्य नागरी सत्कार किया है। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, टेनिस बॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता, साई पालखी समारोह, रक्तदान शिबिर और स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों की मदद जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
14 मार्च के महोत्सव में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित होंगे। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दक्षिण के लोकप्रिय विधायक मोहन मते, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सई ताम्हणकर, और शिव व्याख्याते सुदर्शन दादा शिंदे समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा,राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले , संदीप जोशी, नवनीत राणा, विजय रहांगडले, रवी राणा, राजे मुधोजी भोसले, नागपुर के महापौर और उपमहापौर तथा प्रभाग 29, 32 और 34 के सभी पार्षद भी उपस्थित रहेंगे।
पत्रकार परिषद में मंच पर गगन रहांगडाले, ओम प्रकाश झाडे, धनंजय जोशी, विजय रामगीरकर, कमलाकर कुमरे, अविनाश पांढूरकर, आशिष आमलीकवार और भूषण बोरकर भी उपस्थित थे। फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस महोत्सव में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और छत्रपति शिवाजी महाराज की याद में उनके आदर्शों को सम्मान दें।











