नागपूर:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एग्रो विज़न कृषि प्रदर्शन में कहा कि इस वर्ष थीम कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग है। AI से फसलों में कीट-रोग, बारिश और पानी की जरूरत का सही अनुमान लगाया जा सकेगा। केंद्र ने संत्रा वर्गीय फसलों के शोध के लिए निधि प्रदान की है।
गडकरी ने कहा कि विदर्भ में गन्ना उत्पादन पिछड़ा है और फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी शुरू की गई है। AI का खर्च प्रति एकड़ 150 रुपये है, लेकिन इससे उत्पादन कई गुना बढ़ता है। NHI में AI से सड़क के गड्ढे और अतिक्रमण घर बैठे पता चलेंगे।










