नागपुर: पुलिस स्टेशन इमामवाड़ा क्षेत्र के चंदन नगर से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें इस इलाके में सक्रिय असामाजिक तत्वों का उत्पात स्पष्ट दिखाई देता है।
रमेश मोथे नामक व्यक्ति अपने घर के बाहर सड़क पर खड़े थे, तभी वहाँ से तीन युवक दोपहिया वाहन पर अत्यंत तेज़ रफ़्तार से गुज़रे। उनमें से एक युवक ने रमेश को जोरदार लात मारी, जिससे वे नीचे गिर पड़े। कुछ दूरी पर जाकर उन युवकों की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और तीनों नीचे गिर गए। बाद में किसी तरह उठकर वे तीनों मौके से फरार हो गए।
इस घटना के कारण शहर में असामाजिक तत्वों की बढ़ती दहशत सामने आई है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए घर के बाहर निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है।










