नागपुर:नागपुर में आयोजित रोबोटिक सर्जरी सम्मेलन को बड़ा प्रतिसाद मिल रहा है, जिसमें रिसेक्टोस्कोप टेलीसर्जरी, पेरिफेरल सर्जरी, यूरोलॉजी और गायनेकोलॉजी में अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
देश के प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. नितिन तांदळे, डॉ. संजय कोत्यारे, डॉ. समीर पाटिल सहित कई सर्जनों ने मार्गदर्शन किया। चार उन्नत रोबोटिक प्लेटफ़ॉर्म पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध है।
30 नवंबर को होने वाले समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सुधीर श्रीवास्तव उपस्थित रहने वाले हैं।








