एम्सटेलवीन। भारत ने मेंस हॉकी विश्वकप में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है。 इसी के साथ टीम टूर्नामेंट के टॉप-8 में पहुंच गई है。 वहीं पाकिस्तान बाहर हो गया है。 नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अभिषेक ने 2-2 गोल किए। जबकि, हार्दिक सिंह और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल दागे。 पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने गोल किए। एक गोल सुफियान खान की स्टिक से आया। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच जीत लिया है。 टीम ग्रुप-डी में दूसरे नंबर पर है। टीम 3 मैचों में 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
इंडिया को पूल-डी से अगले दौर में जाने के लिए इस मैच में कम से कम ड्रॉ खेलना होगा। भारत पहला मुकाबला वेल्स से 3-1 से जीता, जबकि इंग्लैंड से 1-4 से हार गया। टीम 2 मैचों में 3 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम यह मैच जीती तो 6 अंक के साथ अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।












