लोकवाहिनी, संवाददाता:नागपुर। उपराजधानी में लू का असर तेजी से हो रहा है। शहर में भीषण गर्मी जारी है विदर्भ के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लू को लेकर कई जगहों पर गंभीर चेतावनी जारी की है, जबकि कुछ राज्यों में प्रशासन ने जिम्मेदारी और समय में बदलाव कर दिया है।
नागपुर में दोपहर 12:30 से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को चौराहों पर धूप में खड़ा न रहना पड़े। साथ ही दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में काम करने पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 और शाम 4 से 8 बजे कर दिए गए हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर, स्ट्रीट वेंडर भी इसी वक्त काम करेंगे।
गर्मी का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ता है। इसीलिए चार दिन पहले स्कूल बंद कर दिए गए थे। अब इसके समय में फिर से बदलाव किया गया है। बढ़ते तापमान के कारण जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद के आदेशानुसार, स्कूल अब पहले बंद होंगे। आंगनवाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और परिणाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे। लेकिन अगले वर्ष के पाठ्यक्रम के लिए स्कूल खुले हैं। कहा जा रहा है कि ये अप्रैल के अंत तक खुले रहेंगे। इस साल लू की तीव्रता अधिक प्रतीत हो रही है। पिछले सप्ताह नागपुर समेत कुछ शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था।
आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। इसलिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर में घर से बाहर निकलते समय आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। दोपहर 2 बजे के आसपास घर से बाहर न निकलने और बाहर निकलते समय पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। इसलिए स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। जिला कलेक्टर कुमार आशीर्वाद ने आदेश जारी किया है कि आंगनवाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 7 बजे से शुरू होंगे और सुबह 10:30 बजे तक चलेंगे।








