नागपुर, संवाददाता:एसोसिएशन फॉर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इन बेसिक साइंस एजुकेशन (एआरटीबीएसआई) तथा नागपुर महानगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘अपूर्व विज्ञान मेला–2025’ का शुभारंभ 19 नवंबर को दोपहर 12 बजे राष्ट्रभाषा भवन परिसर में किया जाएगा। उद्घाटन अतिरिक्त मनपा आयुक्त वैष्णवी बी. करेंगी, जबकि मनपा शिक्षण अधिकारी साधना सयाम प्रमुखता से उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम का समापन 23 नवंबर को होगा, जिस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विशेष रूप से मेले का भ्रमण करेंगे।











