नई दिल्ली। देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित हुए। राजस्थान की अंता (बारां) सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन और तेलंगाना की जुबली हिल्स से कांग्रेस के नवीन यादव को जीत मिली है।
पहले अंता की सीट भाजपा और जुबली हिल्स सीट पूर्व सीएम केसीआर की पार्टी बीआरएस के पास थी। आप पंजाब की तरनतारन सीट बचाने में कामयाब रही है। यहां से हरमीत सिंह संधू ने जीत हासिल की। मिजोरम के डम्पा से मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) दल ने जीत हासिल की। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से भाजपा प्रत्याशी देवरानी राणा और बडगाम से महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी के आगा सैयद मुर्तिज जीते। ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर भाजपा के जय ढोलकिया ने जीत दर्ज की। झारखंड की चाईलासा सीट से पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा का सोमेश चंद्र सोरेन ने 38601 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को हराया।












