ठाणे: ठाणे में सस्ती बाइक दिलाने का लालच देकर एक केमिस्ट दुकानदार से 5 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने का धक्कादायक मामला सामने आया है। वागले एस्टेट पुलिस ने इस प्रकरण में ज्ञानेश्वर कोळी और दिनेश पाटील को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 बाइक जब्त की हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 60 हजार में बाइक उपलब्ध करवाने का प्रलोभन देकर केमिस्ट संदीप गलांडे से 9 बाइकों के लिए भारी रकम वसूल की। बाइक न मिलने पर गलांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तकनीकी जांच और धुले में छापा मारकर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने इसी तरह अन्य 8 लोगों को भी ठगा है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिवाजी गवारे ने नागरिकों से ऐसे प्रलोभनों से दूर राहने की अपील की है।









