छत्रपति संभाजी नगर:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपती संभाजीनगर दौरे के दौरान लिंगायत समाज के नागरिकों का निवेदन स्वीकार किया।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज ऑरिक सिटी में आयोजित सौर ऊर्जा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
वो छत्रपती संभाजीनगर एयरपोर्ट पर उतरे और एयरपोर्ट से सीधे गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर कुछ लिंगायत समाज के नागरिक मुख्यमंत्री को निवेदन देने के लिए खड़े थे। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले को रुकवाकर उनका निवेदन स्वीकार किया और उनसे चर्चा की।










