रत्नागिरी :हातखंबा में केमिकल लेकर जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे के कारण मुंबई–गोवा हाईवे के दोनों दिशा की यातायात पूरी तरह ठप हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं । सावधानी के तौर पर रत्नागिरी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड भी मौके पर भेजी गई है।
टैंकर में केमिकल होने के कारण किसी भी तरह का बड़ा खतरा न हो, इसके लिए पुलिस और आपतकालीन दल पूरी सतर्कता से काम कर रहे हैं। हादसा व्यस्त वेळ में होने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। यातायात सामान्य करने और पलटे हुए टैंकर को हटाने के प्रयास जारी हैं।











