ईवीएम में छेड़छाड़ और चुनावी गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार और चुनाव आयोग को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि ईवीएम हैक करना संभव है और अगर ऐसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा।
राज्य चुनाव आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी की और 50% आरक्षण की सीमा का पालन नहीं किया। मनपा और ज़िला परिषद चुनाव में भी आरक्षण विवाद और चुनावी देरी को लेकर आरोपों का सिलसिला जारी है।











