मुंबई:चेंबूर वाशी नाका इलाके के काली माता मंदिर में कल सुबह भक्तों को बड़ा झटका लगा। मंदिर के गर्भगृह में काली माता की मूर्ति को मदर मैरी के कपड़े पहनाए गए .यह दृश्य देखते ही कई भक्त नाराज़ हो गए।
स्थानीय लोगों ने जब पुजारी रमेश से पूछताछ की, तो उन्होंने दावा किया कि देवी ने सपने में आकर कहा—‘मुझे मदर मैरी का रूप दो’।”लेकिन कुछ स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुजारी को पैसे देकर ये कृत्य करवाया गया। जैसे ही मामला सामने आया, इलाके की कई धार्मिक संस्थाएँ मंदिर में जमा हो गईं और तुरंत पुलिस कार्रवाई की मांग की। इसके बाद आरसीएफ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई।
पुलिस ने पुजारी रमेश को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया, जहाँ अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस मामले में और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।












