भाजपा उपाध्यक्ष धम्मपाल मेश्राम ने कामठी नगरपरिषद चुनाव के पहले चरण के परिणामों के बाद सामने आए आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मेश्राम ने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बावनकुले पर निचली स्तर के आरोप करना उचित नहीं है।
सामाजिक और धार्मिक दूरी बढ़ाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अजय कदम का परिणाम और फार्म हाउस में मिली राशि कोई बड़ी बात नहीं है। साथ ही, बौद्ध समाज और भाजपा के बीच मतों में वृद्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सुलेखा ताई कुंभारे को सद्बुद्धि की कामना की।










