हाईवे पर हादसा या साज़िश? वडनेर भोलजी में मिली रहस्यमयी कार
तीन दिन से लापता तेलंगाना के दंपत्ति की कार राष्ट्रीय महामार्ग-53 के वडनेर भोलजी उड्डाणपुल के पास झाड़ियों से घिरी एक कुएँ में मिली। कार से दोनों के शव बरामद किए गए।
दंपत्ति 27 नवंबर को जळगांव जिले में एक विवाह समारोह के लिए निकले थे, पर रास्ते में संपर्क टूट गया था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कार अनियंत्रित होकर कुएँ में गिरी होगी, हालांकि पुलिस संभावित संदिग्ध पहलुओं की भी जांच कर रही है।










