डॉ. मनाली क्षीरसागर ने संभाला कुलपति पद, इतिहास में नया अध्याय
रिक्त पदों की पूर्ति और छात्र हित होंगी प्रमुख प्राथमिकताएँ
राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आज डॉ. मनाली क्षीरसागर ने कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के 102 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी नियमित महिला कुलपति की नियुक्ति हुई है। अब तक कुल 25 नियमित कुलपतियों ने यह पद संभाला है। पदभार स्वीकारताना डॉ. क्षीरसागर ने रिक्त पदों की पूर्ति एवं छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की घोषणा की।











