नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। वे भारत के सबसे लंबे समय तक काम करने वाले चुने हुए सरकार प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री (गुजरात) और प्रधानमंत्री दोनों पदों को मिलाकर कुल 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम शुरू किया था। इसके बाद 2014 से वे देश के प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान उन्होंने 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीन बार चुनाव जीतकर सरकार चलाई है। मोदी अब भारत में सबसे लंबे समय तक लगातार सत्ता में रहने वाले चुने हुए नेता बन गए हैं।
नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। इस पद पर वह 21 मई 2014 तक बने रहे, यानी उन्होंने 13 वर्षों से ज्यादा समय तक वे मुख्यमंत्री रहे थे। इसके बाद उन्होंने 26 मई 2014 को उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से उन्होंने 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीन लोकसभा चुनावों के माध्यम से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का नेतृत्व किया है।











