कॉलेजों में शाखाएं खोलकर युवाओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा
युवाओं की एकजुट शक्ति को समाज में बदलाव लाने का माध्यम बनाया जाएगा
शिवसेना मुख्य नेताओं के मार्गदर्शन में नागपुर के युवा देश की प्रगति में करेंगे योगदान
मुंबई:युवासेना कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक से मुंबई स्थित युवासेना कार्यालय में नागपुर शहर के जिल्हाप्रमुख शरद सरोदे ने भेंट की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नागपुर शहर में युवा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना और युवाओं के मुद्दों को समझकर उन्हें समाधान प्रदान करना था।
बैठक में चर्चा की गई कि शहर के कॉलेजों में युवाओं की समस्याओं को जानने और उनका समाधान करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए ( महाविद्यालयों ) कॉलेजों में शाखाएं खोली जाएंगी और युवाओं से संवाद स्थापित किया जाएगा। युवाओं के मन में उठ रहे प्रश्नों को समझना और उन्हें सक्रिय बनाना समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अहम कदम होगा।
पूर्वेश सरनाईक ने जोर देकर कहा कि आज का युवा देश का मजबूत आधार है। जब युवा एकजुट होते हैं, तो वे अन्याय के खिलाफ खड़े होकर समाज में नई दिशा का मार्ग प्रशस्त करते हैं। बैठक में शरद सरोदे ने भी इस बात पर बल दिया कि एकजुट, अनुशासित और लक्ष्य-प्रधान युवा ही वास्तविक परिवर्तन ला सकते हैं।
बैठक के दौरान यह भी फैसला लिया गया कि नागपुर शहर के युवा नेतृत्व को शिवसेना के मुख्य नेता उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक के मार्गदर्शन में तैयार किया जाएगा। युवा इस नेतृत्व के तहत समाज सेवा और देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पूर्वेश सरनाईक ने इस प्रयास को सराहा और युवाओं को खंबीर समर्थन व शुभकामनाएँ देते हुए उनकी आगामी गतिविधियों में सफलता की कामना की।









