नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस ने ‘वोट छोड़ो, गद्दी छोड़ो’ रैली आयोजित की। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं।
वह जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुबीर सिंह, विवेक जोशी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम ने इनके लिए कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। इन लोगों को नहीं भूलना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं, बीजेपी के नहीं।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई जारी है और उनकी पार्टी सत्य के साथ खड़े होकर आरएसएस सरकार को हिंदुस्तान से हटाएगी। राहुल ने यहाँ रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर काम कर रहा है।
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, भागवत ने कहा कि माना जाता है। यह विचारधारा आरएसएस की है।











