नागपुर, संवाददाता:राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली आविष्कार प्रतियोगिता 8 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं से चयनित शोध परियोजनाओं को अंतिम चयन परीक्षा में प्रस्तुत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ शोध परियोजनाओं का चयन राज्य स्तरीय नवरत्न शोध महोत्सव के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता की रूपरेखा विश्वविद्यालय की इनोवेशन प्लानिंग कमेटी की बैठक में तय की गई, जो 19 नवंबर 2025 को माननीय कार्यकारी कुलपति डॉ. माधवी खोड़े चावरे (बीएचपीएचआरएस) के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। बैठक में यूनिवर्सिटी इनोवेशन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. संजय ढोबले, सदस्य सचिव एवं प्रभारी संचालक, छात्र विकास विभाग डॉ. प्रकाश ईटनकर, तथा विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, समन्वयक एवं सदस्य उपस्थित थे।











