कराड:महाराष्ट्र सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई ने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2022 में एकनाथ शिंदे ने जो निर्णायक भूमिका निभाई, उसी की वजह से भाजपा महाराष्ट्र में सत्ता में आ सकी। देसाई ने दावा किया कि शिंदे गुट के बढ़ावे के बाद भाजपा को सत्ता में मजबूत हिस्सेदारी मिली है और शिवसेना–भाजपा की युति फिर से मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि “भाजपा आज जितनी ताकतवर है, उसका बड़ा श्रेय एकनाथ शिंदे जी को ही जाता है।
मंगलप्रभात लोढ़ा ने हालिया बयान में कहा की 2014 से पहले भाजपा राज्य में उतनी मजबूत नहीं थी पर प्रतिक्रिया देते हुए देसाई ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि शिंदे गुट के समर्थन के बिना उनकी ताकत इस स्तर तक नहीं बढ़ सकती थी। वही, देसाई ने यह भी कहा कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए आगे की राजनीति, बहुमत या युति की स्थिरता पर कोई संदेह नहीं किया था। साथ ही, उन्होंने मंगलप्रभात लोढ़ा को ये सलाह दी कि इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।











