
सोलापुर:सोलापुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिससे इलाके में शोक और दहशत का वातावरण फैल गया। एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने क्रूजर जीप को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिसके कारण जीप पलट गई और उसके टायर फट गए।
इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।`, सभी घायलों का उपचार फिलहाल सोलापुर सरकारी अस्पताल में जारी है। हादसे में घायल सभी यात्री सोलापुर के उळे गांव के निवासी बताए जाते हैं, और उनके परिजन अस्पताल में जुटने से स्थिति और गंभीर हो गई है। इस बीच, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।`











