संभाजीनगर:छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण तहसील के कडेत्थाण इलाके में एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर, शव को घर के अंदर ही दफना दिया। मृतक का नाम कल्याण बापूराव काले (60) है, जबकि हत्या का आरोप उनके बेटे रामेश्वर कल्याण काले पर है।
करीब दस दिन पहले हत्या कर शव को घर में गाड़ दिया गया था। जैसे-जैसे शव सड़ने लगा, इलाके में दुर्गंध फैलने लगी और लोगों को शक हुआ, जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।
सूचना मिलते ही पाचोड़ पुलिस थाना प्रभारी सचिन पंडित और उपनिरीक्षक राम बारहाते दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच तेज गति से जारी है।












