इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तानी अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, हमले में 31 लोगों की मौत हो गई है और 169 घायल हुए हैं। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में 69 मौतों की जानकारी आई थी।
फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन में स्थित तरलाई इलाके की खदीजतुल कुबरा मस्जिद-कम-इमामबाड़ा में यह बम ब्लास्ट की खौफनाक घटना हुई है। यह धमाका इतना तेज था कि कई लोगों के अंग अलग-थलग हो गए। हमले की जगह से सामने आए फोटो में लाशों के ढेर नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए इस धमाके की निंदा की है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने इस हमले पर दुख जताया।












