नागपुर :अजनी शहर पुलिस की टीम ने मोबाइल एप्स के माध्यम से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह पर तडके छापामार कार्रवाई की। रेड कार्रवाई में एक महिला और 24 से अधिक आरोपी पाए गए।
जांच में पता चला कि आरोपी अपने मोबाइल व लैपटॉप के जरिए सट्टेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने न्यू मनिष नगर, प्रोज़ोन अपार्टमेंट में छापा मारकर उपकरण और जप्त सामग्री जब्त की। इस दौरान कई आरोपी फरार भी हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
पोलीस उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक सुनिलकुमार काकड़े के नेतृत्व में पूरी की गई।











