लोकवाहिनी, संवाददाता मुंबई। एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की अगली उपमुख्यमंत्री बनेंगी। सुनेत्रा पवार शनिवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। बुधवार को बारामती के पास हुए विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उनकी विरासत को आगे बढ़ाने वाले उत्तराधिकारी की तलाश चल रही थी।
शुक्रवार को एनसीपी नेताओं की बैठक में सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया। जिसे पार्टी नेताओं द्वारा कहे जाने के बाद सुनेत्रा ने स्वीकार कर लिया है। सुनेत्रा पवार शनिवार शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि यह फैसला सरकार के भीतर सत्ता संतुलन और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सुनेत्रा पवार की नियुक्ति से महायुति सरकार में एक बार फिर नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सुनीता उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ राज्य सरकार में आबकारी और खेल मंत्रालय संभाल सकती हैं।












