नागपुर के सेमिनरी हिल्स के एक घर में अचानक गाय के तबेले में Indian Spectacled Cobra दिखाई देने से परिवार में हड़कंप मच गया। घर वाले डर के मारे दहशत में आ गए और तुरंत मदद के लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर शुभम जी.आर मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल तेजी से स्थिति का जायजा लिया, बल्कि साहस और कुशलता का परिचय देते हुए जहरिले कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने इसे जंगल में छोड़ दिया, ताकि यह अपना प्राकृतिक आवास वापस पा सके और किसी भी इंसानी जीवन के लिए खतरा न बने।
जानकारी के अनुसार, Indian Spectacled Cobra का Neurotoxic जहर अत्यंत खतरनाक होता है। यदि इसके काटने का समय पर इलाज न हो, तो यह जहर 40-45 मिनट में जानलेवा हो सकता है। ऐसे में इस तरह के रेस्क्यू ऑपरेशन की महत्वता और भी बढ़ जाती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि नाग और अन्य जहरीले साँप अक्सर इंसानों के निकट तब दिखाई देते हैं जब उनका प्राकृतिक आवास प्रभावित होता है या उन्हें भोजन की तलाश होती है। ऐसे समय पर धैर्य, सतर्कता और विशेषज्ञों की मदद लेना बेहद जरूरी है।
इस घटना ने एक बार फिर वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर की बहादुरी और उनके महत्वपूर्ण कार्य को उजागर किया। शुभम जी.आर जैसे लोग ही हमें याद दिलाते हैं कि इंसान और जंगली जीवों के बीच संतुलन बनाए रखना संभव है, अगर सावधानी और जिम्मेदारी से काम लिया जाए।











