नागपुर, संवाददाता:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से साकार हुआ मध्य भारत का सबसे बड़ा कृषि प्रदर्शन ‘एग्रोव्हिजन’ इस वर्ष अपने 16वें संस्करण में 21 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल अमरावती रोड स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय का मैदान रहेगा। तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं।
एग्रोव्हिजन का भव्य उद्घाटन 21 नवंबर को सुबह 10:30 बजे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे, कृषि राज्यमंत्री आशीष जयसवाल, सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर, NDDD के अध्यक्ष डॉ. मिनेश शाह, UPL के सह- मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम श्रॉफ, SML समूह के संस्थापक अध्यक्ष दीपक शाह,
TAFE समूह के अध्यक्ष टी.आर. केसवन, सोनालिका के सह-प्रबंध निदेशक रमन मित्तल, महिंद्रा कृषि व्यवसाय विभाग के अध्यक्ष विजय राम नाकरा, NTPC समर्थ मिशन के निदेशक अनिल बावेजा उपस्थित रहेंगे











