लोकवाहिनी, संवाददाता:नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया कि वह अगले महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में 50 फीसदी से अधिक आरक्षण न दे। शीर्ष कोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर यह सीमा पार हुई तो चुनाव रोक दिए जाएँगे। जस्टिस सूर्यकांत और जॉयमाल्य बागची की बेंच ने कहा कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव उसी स्थिति के अनुसार कराए जा सकते हैं जो 2022 की जे. के. बांधिया आयोग रिपोर्ट से पहले थी। इस रिपोर्ट में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की सिफारिश की गई थी।
सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता के अनुरोध पर शीर्ष कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को तय की। हालाँकि, कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि 50 फीसदी की सीमा न तोड़ी जाए। शीर्ष कोर्ट ने कहा, “अगर यह दलील है कि नामांकन शुरू हो गया है और कोर्ट दखल न करे, तो हम चुनाव ही रोक देंगे। कोर्ट की शक्ति को मत परखिए।” बेंच ने कहा, “हमने कभी नहीं कहा कि 50 फीसदी आरक्षण सीमा से ऊपर जाया जाए। हम दो जजों की बेंच हैं, संविधान पीठ की सीमा नहीं तोड़ सकते











