नपं-नपा चुनावी सरगर्मी के बीच शरद पवार गुट को बड़ा झटका
नागपुर, संवाददाता-राज्य में नगरपालिका और नगरपंचायत चुनावों की जोरदार तैयारियाँ चल रही हैं। जल्द ही जिला परिषद, पंचायत समिति और उसके बाद महापालिका चुनावों की घोषणा भी होने वाली है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के पुत्र सलील देशमुख ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।

सलील देशमुख ने शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले और विधायक रोहित पवार को अपना इस्तीफा भेजा।सलील देशमुख को लेकर जब उनसे पूछा गया कि क्या वे किसी दूसरे दल में शामिल होने वाले हैं, तो उन्होंने साफ तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कह सकता कि कल क्या स्थिति होगी, लेकिन फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से मैं इस्तीफा दे रहा हूँ।’ सूत्रों के अनुसार, पिछले पाँच महीनों से सलील देशमुख स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे।
अगस्त में विधायक रोहित पवार और पूर्व विधायक सुनील भुसारा ने नागपुर के मैक्स अस्पताल में जाकर उनकी तबीयत की जानकारी भी ली थी।गौरवतलब है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में सलील देशमुख ने नागपुर के काटोल विधानसभा क्षेत्र से अपने पिता अनिल देशमुख की जगह चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें भाजपा के चरणसिंह ठाकुर के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। ठाकुर को $1,04,338$ वोट मिले थे, जबकि सलील देशमुख को $65,522$ वोट हासिल हुए थे।फिलहाल सलील देशमुख के इस्तीफे ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा को जन्म दिया है कि आगे उनकी राजनीतिक दिशा क्या होगी।











