मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र सरकार और श्याम स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी में एक एकीकृत इस्पात परियोजना स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते में 10,115 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। वहीं राज्य में 8000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह साझेदारी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली-चंद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर श्याम स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बेरीवाला और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
April 17, 2026
0 Comment
37 Views
चंद्रपुर में इस्पात परियोजना स्थापित करने के लिए समझौता
by Digital Desk
मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र सरकार और श्याम स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी में एक एकीकृत इस्पात परियोजना स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते में 10,115 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। वहीं राज्य में 8000 से अधिक युवाओं को रोजगार के... Read More










