दक्षिण अफ्रीका के दो सबसे बड़े शहरों के पास हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने बताया कि शनिवार रात जोहानिसबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बेडेला टाउनशिप में एक बार में एके-47 राइफल और पिस्तौल से लैस संदिग्धों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने एक अलग बयान में बताया कि शनिवार देर रात करीब एक बजे केपटाउन के पास ल्वांदले में एक दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। ये दोनों घटनाएं पूर्वी तट के शहर डरबन के पास एक घर में आयोजित पार्टी में हुई गोलीबारी के कुछ ही दिन बाद हुई हैं। उस घटना में एक गर्भवती महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि हाल में हुई गोलीबारी की इन दोनों घटनाओं के सिलसिले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दोनों मामलों में
केप टाउन के पास गोलीबारी में 10 की मौत
एक अलग बयान में पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के करीब 1 बजे केप टाउन शहर के पास ल्वांडले में एक स्टोर पर सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 11 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि वे इस मामले में भी संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, हमलावर कितनी संख्या में थे, इस बारे में जानकारी नहीं दी। दक्षिण अफ्रीका पिछले कई वर्षों से हिंसक अपराधों से जूझ रहा है, लेकिन इस हफ्ते हुई गोलीबारी की घटनाओं ने देश को चौंका दिया है। इन दोनों घटनाओं के कुछ दिन पहले ही देश के पूर्वी तट के पास स्थित डरबन शहर के पास एक हाउस पार्टी में तीन बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी। इसमें गर्भवती महिला समेत 11 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारी कई बंदूकधारियों की तलाश कर रहे हैं।















