भंडारा ब्यूरो:भंडारा जिले के तुमसर सितासावंगी स्थित कैनरा बैंक की शाखा में हुई 1.5 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है .पुलिस की तहकीकात में जो चौंकाने वाली बात सामने आई है उसके मुताबिक चोरी की इस वारदात को किसी बाहर के शख्स ने नहीं बल्कि बैंक के सहायक प्रबंधक ने ही अंजाम दिया .
इस मामले में भंडारा पुलिस ने बैंक के सहायक प्रबंधक मयूर छबीलाल नेपाळे (32 वर्ष ) को नागपुर स्थित उसके घर से सबूतों के साथ रंगेहाथ पकड़ा।
आरोपी के पास से 1 करोड़ 7 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। बाकी की राशि कैसे छुपाई या खर्च की गई, इसका अभी पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के मार्गदर्शन में भंडारा पुलिस ने कुछ ही दिनों में इस प्रकरण को उजागर कर प्रशंसनीय कार्य किया। आरोपी को आज भंडारा न्यायालय में पेश किया गया।








