कल्याण:कल्याण लोकल में दो युवकों द्वारा अश्लील हरकत किए जाने की घटना सामने आई है। चलती लोकल में दोनों ने अभद्र गतिविधियाँ कीं, जिसे देखकर यात्रियों ने उन्हें पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। कल्याण जीआरपी ने दोनों को हिरासत में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
इस घटना से महिला यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हुए हैं और यात्रियों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से देख रही है।











