नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें उनके नए पद की ज़िम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
बता दें कि मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर रहते हुए राज कुमार गोयल का काम होगा कि सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े मामलों को निष्पक्ष और समय पर निपटाया जाए और नागरिकों को सरकारी जानकारी पहुँचाने में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। यह पद नागरिकों के सूचना के अधिकार की रक्षा और सरकारी जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण के दौरान कहा कि गोयल अपनी नई ज़िम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और सूचना के अधिकार के महत्व को बनाए रखेंगे। बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल के नाम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय पैनल ने सिफारिश की थी।











