पंकजा मुंडे ने किया गोपीनाथ मुंडे की प्रतिमा का अनावरण
नांदेड जिले के लोहा तालुका अंतर्गत माळाकोळी गांव में स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की स्मृति में निर्मित स्मृति भवन और पूर्णाकृति प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र की पशुसंवर्धन मंत्री पंकजा मुंडे के हाथों संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंचक्रोशी के नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह और भावुक माहौल देखने को मिला।
प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान मंत्री पंकजा मुंडे अपने पिता स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की स्मृतियों को साझा करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि
“मैं अपने पिता गोपीनाथ मुंडे का नाम और उनके विचारों को दुनिया कभी भूलने नहीं दूंगी।”
उन्होंने आगे कहा कि गोपीनाथ मुंडे ने अपने पूरे जीवन में समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने का कार्य किया, और वही उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।









